ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका का खर्च 38 अरब डॉलर से ज्यादा पहुंच गया है. यह अनुमान अमेरिकी बजट कार्यालय ने जारी किया है. कार्यालय ने बताया कि आंकड़े सरकारी डेटाबेस और सार्वजनिक रिपोर्टों के आधार पर तैयार किए गए हैं, इसलिए इनमें काफी अनिश्चितता हो सकती है.
व्हाइट हाउस ने जून 2026 में कांग्रेस से 87.6 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग मांगी थी. इस पैकेज का बड़ा हिस्सा युद्ध से जुड़े खर्चों और अमेरिकी रक्षा विभाग के संसाधनों की भरपाई के लिए प्रस्तावित है. हालांकि, कांग्रेस ने अब तक इस अनुरोध को मंजूरी नहीं दी है.
इससे पहले रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जुलाई में सांसदों को बताया था कि युद्ध की लागत 37.5 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है. नए अनुमान में हथियारों और गोला-बारूद के इस्तेमाल, सैन्य अभियानों और अन्य संबंधित खर्चों को शामिल किया गया है.
बजट कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम लागत इससे अलग हो सकती है, क्योंकि युद्ध से जुड़े सभी खर्चों का आकलन अभी पूरा नहीं हुआ है.
