गुजरात के जामनगर जिले के जामजोधपुर शहर और तालुका में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक कार्यशाला आयोजित की गई. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रखा गया था.
कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया. प्रतिभागियों ने समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्य पहुंचाने को लेकर चर्चा की.
आयोजकों के अनुसार, अभियान के तहत देशभर में सेवा गतिविधियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. कार्यशाला में सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना को मजबूत करते हुए राष्ट्रसेवा और जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.
कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा परमो धर्मः’ और ‘राष्ट्रसेवा ही सच्ची जनसेवा है’ के संदेश के साथ अभियान को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई.
