जम्मू, कटरा और पठानकोट रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने समय-सारिणी में बदलाव किया है. जम्मू डिवीजन से चलने वाली और यहां से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के नए समय अलग-अलग तारीखों से लागू होंगे.
ट्रेन संख्या 22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से कटरा स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी. यह शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 6:08 बजे और शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ से सुबह 8:01 बजे रवाना होगी.
ट्रेन संख्या 14503 कालका-कटरा एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से जम्मू तवी से सुबह 3:20 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 4:12 बजे चलेगी. इसके कटरा पहुंचने का समय सुबह 4:47 बजे रहेगा.
ट्रेन संख्या 15656 कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से कटरा से सुबह 3:40 बजे रवाना होगी. शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर इसका प्रस्थान समय सुबह 4:06 बजे होगा. ट्रेन संख्या 14612 कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से कटरा से सुबह 3:40 बजे चलेगी.
ट्रेन संख्या 19415 साबरमती-कटरा एक्सप्रेस के समय में 25 अक्टूबर से बदलाव होगा. यह जम्मू तवी से सुबह 4:15 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 5:16 बजे रवाना होगी. इसके कटरा पहुंचने का समय सुबह 6:25 बजे बताया गया है.
ट्रेन संख्या 11449 जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से जम्मू से सुबह 8:30 बजे, शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 10:02 बजे चलेगी और सुबह 11:50 बजे कटरा पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 74909 जम्मू तवी-शहीद कैप्टन तुषार महाजन डीएमयू जम्मू तवी से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी.
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर अपनी ट्रेन का ताजा समय और ठहराव जांच लें. सभी बदलाव एक ही तारीख से लागू नहीं हो रहे हैं.
