जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 100 IPS और जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा (JKPS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. गृह विभाग का यह आदेश 9 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ और इसमें बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं.

स्वर्ण सिंह कोटवाल को उधमपुर-रियासी रेंज का नया उपमहानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है. श्रीनगर सिटी ट्रैफिक के SSP रहे एजाज अहमद भट को 23वीं जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है. बिस्मा काजी को श्रीनगर सिटी ट्रैफिक पुलिस का नया प्रमुख बनाया गया है.

फेरबदल में 28 IPS अधिकारी शामिल हैं, जबकि बाकी अधिकारी JKPS से हैं. गांदरबल, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, रामबन और पुंछ जिलों के अलावा सोपोर, हंदवाड़ा और अवंतीपोरा पुलिस जिलों में भी नए प्रमुख नियुक्त किए गए हैं.

डेनिश राणा को जम्मू-कश्मीर पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. गरीब दास को होमगार्ड, सिविल डिफेंस और SDRF का ADGP तथा डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल को शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी, उधमपुर का निदेशक नियुक्त किया गया है.