रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है. झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़े विभिन्न मार्गों पर 51 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इनमें कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ बदले हुए मार्ग से चलेंगी और कुछ का सफर गंतव्य से पहले समाप्त होगा.
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES या 139 से ताजा जानकारी ली जा सकती है.
किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
रद्द होने वाली ट्रेनों में टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस, हावड़ा–पुणे और पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, चर्लपल्ली–दरभंगा और दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं. टाटानगर–बिलासपुर और बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस भी तय तारीखों पर रद्द रहेंगी.
इसके अलावा सांतरागाछी–पुणे, पुणे–सांतरागाछी, तिरुपति–रक्सौल, रक्सौल–तिरुपति, मालदा टाउन–सूरत और सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा. कामाख्या–एलटीटी और एलटीटी–कामाख्या, रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर, हटिया–पुणे और पुणे–हटिया एक्सप्रेस भी सूची में हैं.
शालीमार–भुज, भुज–शालीमार, सांतरागाछी–जबलपुर हमसफर, जबलपुर–सांतरागाछी हमसफर, गया–एलटीटी और एलटीटी–गया एक्सप्रेस भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी. हटिया–दुर्ग, दुर्ग–हटिया, एलटीटी–शालीमार, शालीमार–एलटीटी, बिलासपुर–बक्सर और बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस पर भी असर पड़ेगा.
हटिया–एलटीटी, एलटीटी–हटिया, हैदराबाद–रक्सौल, रक्सौल–हैदराबाद, पोरबंदर–सांतरागाछी, सांतरागाछी–पोरबंदर, वास्को द गामा–जसीडीह और जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस भी रद्द की गई हैं. ओखा–शालीमार, शालीमार–ओखा, एलटीटी–शालीमार, शालीमार–एलटीटी, उदयपुर–शालीमार और शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी.
हावड़ा–पुणे और पुणे–हावड़ा दुरंतो की अतिरिक्त सेवाएं, हावड़ा–अहमदाबाद, अहमदाबाद–हावड़ा, नांदेड़–सांतरागाछी और सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस भी तय तारीखों पर रद्द रहेंगी.
कुछ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर तक ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक होकर पुरी जाएगी. वापसी में पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 6 से 15 दिसंबर तक कटक, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर चलेगी.
आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर तक राउरकेला में समाप्त होगी और राउरकेला–दुर्ग के बीच रद्द रहेगी. दुर्ग–आरा एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर तक राउरकेला से शुरू होगी. 14 दिसंबर को पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रवाना होगी.
