मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए नर चीते गौरव की इलाज के दौरान मौत हो गई. पार्क प्रबंधन के मुताबिक, गौरव की उम्र 10 साल से अधिक थी.

12 सितंबर को मिला था कमजोर

गौरव को 12 सितंबर को जंगल में कमजोर और सुस्त हालत में पाया गया था. पार्क प्रबंधन के अनुसार, उसकी मांसपेशियां कमजोर हो गई थीं और वह गंभीर निर्जलीकरण से जूझ रहा था. इसके बाद उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन उसकी हालत नहीं संभल सकी.

मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पार्क प्रबंधन के अनुसार, पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण सामने आएगा. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर किसी एक वजह को मौत का निश्चित कारण नहीं माना जा सकता.