लद्दाख की पारंपरिक चीज़ याक चुरपी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. ब्राजील में आयोजित ‘मंडियल दो केजो दो ब्राजील 2026’ प्रतियोगिता में चुरपी ने गोल्ड मेडल हासिल किया. चुरपी को ‘छुरा’ नाम से भी जाना जाता है.
यह चीज़ लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र में रहने वाले घुमंतू समुदायों की पारंपरिक खाद्य संस्कृति का हिस्सा है. इन समुदायों के परिवार लंबे समय से याक के दूध से चुरपी बनाते और खाते आ रहे हैं.
चांगथांग क्षेत्र में कई समुदाय 14 हजार फीट या उससे अधिक ऊंचाई पर रहते हैं. कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच याक पालन और उसके दूध से बनने वाले उत्पाद उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं.
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मान पाने वाली चुरपी थिनले नूरबू बनाते हैं. इस पुरस्कार के बाद लद्दाख की इस पारंपरिक चीज़ को स्थानीय परंपरा से आगे वैश्विक पहचान मिलने की संभावना बढ़ी है.
