लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में मीट ले जा रहे बिरयानी विक्रेता रिजवान से कथित मारपीट का मामला सामने आया है. रिजवान का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और प्रतिबंधित मीट ले जाने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की.

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसे लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा. मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस ने बरामद मीट का नमूना जांच के लिए भेजा है. जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि मीट किस प्रकार का था और क्या वह प्रतिबंधित श्रेणी में आता है. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर मीट की प्रकृति की पुष्टि नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है.