कश्मीर के धार्मिक नेता मीरवाइज उमर फारूक ने नई दिल्ली में आयोजित SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक की भागीदारी का स्वागत किया है. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया.

मीरवाइज ने उम्मीद जताई कि बहुपक्षीय मंच पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच संपर्क आगे चलकर द्विपक्षीय बातचीत का रास्ता खोल सकता है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंधों में संवाद और बेहतर रिश्तों के लिए उपलब्ध हर अवसर को सकारात्मक बताया.

मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में हो रहे पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. यह यात्रा दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

फोरम के दौरान मलिक ने भी संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क को संवाद के नए रास्ते खोलने में अहम बताया. हालांकि, मीरवाइज के बयान में किसी औपचारिक भारत-पाकिस्तान वार्ता की घोषणा नहीं की गई है.