बिहार के मोकामा में विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां बारिश थमने के बाद फिर तेज हो गई हैं. दो दिन तक हुई बारिश से विवाह समारोह की तैयारियों पर असर पड़ा था.
मौसम साफ होने के बाद विवाह स्थल के मैदान को दुरुस्त कराया जा रहा है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और जेसीबी से मिट्टी डलवाकर मैदान को समतल कराने का काम कराया जा रहा है.
घर में हल्दी की रस्म आज आयोजित होने की बात कही गई है. शादी समारोह 25 नवंबर को होने वाला है. समारोह को लेकर मैदान और अन्य तैयारियों को समय पर पूरा करने का काम चल रहा है.
