सस्टेनेबल डेवलपमेंट काउंसिल (SDC) ने देशभर में नागरिकों से जुड़ी सर्वे पहल MyBharat2030 शुरू की है. इसका उद्देश्य लोगों की आकांक्षाओं को समझना, उनके दृष्टिकोण दर्ज करना और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में सामूहिक प्रगति का आकलन करना है.

यह पहल चेन्नई में आयोजित 2nd World Cities Day Connect 2026 के दौरान लॉन्च की गई. SDC के अनुसार, MyBharat2030 भारत के समावेशी, प्रगतिशील और टिकाऊ भविष्य की दिशा में नागरिक भागीदारी को मजबूत करने पर केंद्रित है.

संगठन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सर्वे के जरिए नागरिकों की प्राथमिकताओं और विचारों को समझने की कोशिश की जाएगी. पहल से जुटाई गई जानकारी को देश की सतत विकास यात्रा में लोगों की भागीदारी और प्रगति की समझ विकसित करने के लिए उपयोग किया जाएगा.

लॉन्च कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पी. वेंकटरामनन, आवास एवं शहरी विकास मंत्री बी. राजकुमार और पीएमके की पसुमई थायगम की अध्यक्ष तथा विधायक सौम्या अंबुमणि मौजूद थीं. SDC की इंडिया चेयरपर्सन अमुधवल्ली रंगनाथन, संस्थापक-अध्यक्ष दाचनामूर्ति रामू और महासचिव गोकुलनाथ मथियाझगन भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

सस्टेनेबल डेवलपमेंट काउंसिल एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है, जिसे संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) का विशेष परामर्शदात्री दर्जा प्राप्त है.