NDTV Defence Summit 2026 का आयोजन 27 सितंबर को दिल्ली में किया जाएगा. एकदिवसीय सम्मेलन की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के keynote address से होगी. कार्यक्रम में नीति-निर्माता, सैन्य अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे स्वागत संबोधन से होगी. राजनाथ सिंह का keynote address 10:35 से 11:15 बजे तक निर्धारित है. इसके बाद थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आत्मनिर्भरता और बदलते युद्ध के दौर पर विशेष संबोधन देंगे.
सम्मेलन में भारत की रक्षा क्षमता, Operation Sindoor से मिली रणनीतिक सीख, AI, ड्रोन, पांचवीं पीढ़ी की तकनीक, अंतरिक्ष क्षमताओं और autonomous systems पर सत्र होंगे. रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता, तीनों सेनाओं के बीच jointness और वैश्विक रक्षा साझेदारियां भी चर्चा के प्रमुख विषय हैं.
कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और Chief of Defence Staff जनरल एनएस राजा सुब्रमणि समेत कई वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे. अंतिम सत्र में भविष्य के युद्धक्षेत्र और भारत की रक्षा दृष्टि पर चर्चा होगी.
