नई दिल्ली में आयोजित NDTV Defence Summit 2026 की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य संबोधन से हुई. एक दिवसीय सम्मेलन में सैन्य अधिकारियों, रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भारत की बदलती रक्षा जरूरतों और भविष्य की सैन्य तकनीक पर चर्चा की.
सम्मेलन का केंद्रीय विषय भारत की नई रक्षा क्षमता है. कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर से मिली रणनीतिक सीख, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, अंतरिक्ष क्षमता और स्वायत्त प्रणालियों के बढ़ते इस्तेमाल जैसे मुद्दे शामिल हैं. रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल पर भी सत्र रखे गए हैं.
कार्यक्रम में थल सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तथा रक्षा सचिव शामिल हैं. एजेंडे के अनुसार, सम्मेलन में प्रतिरोधक क्षमता, पांचवीं पीढ़ी के युद्ध, AI की भूमिका, एवियोनिक्स, रॉकेट प्रोपल्शन और समुद्री सुरक्षा पर भी चर्चा होनी है.
सम्मेलन का समापन भविष्य के युद्धक्षेत्र और भारत की रक्षा दृष्टि पर केंद्रित सत्र से होगा, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि भाग लेंगे.
