भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने आगामी हाई-स्पीड National Highways की योजना और डिजाइन के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इनका उद्देश्य अलग-अलग परियोजनाओं में Detailed Project Reports (DPRs) के लिए एकसमान तकनीकी और सुरक्षा मानक लागू करना है.

नियम आगामी greenfield और brownfield परियोजनाओं पर लागू होंगे, लेकिन Expressways इनके दायरे में नहीं हैं. हाई-स्पीड कॉरिडोर के बाहरी किनारे पर एक मीटर ऊंची सीमा-दीवार बनाने का प्रावधान है, ताकि आवारा मवेशियों के साथ-साथ अनधिकृत प्रवेश और अतिक्रमण को रोका जा सके.

नई व्यवस्था में प्रवेश और निकास से पहले चालकों को अग्रिम चेतावनी देने की बात कही गई है. सड़क की चौड़ाई और लेन की संख्या अपेक्षित ट्रैफिक के आधार पर तय होगी. 15,000 तक वाहनों वाले मार्गों के लिए चार लेन और 60 मीटर चौड़ाई, जबकि 15,000 से 25,000 वाहनों के लिए चार लेन और 70 मीटर चौड़ाई का प्रावधान है. 25,000 से 40,000 वाहनों वाले कॉरिडोर छह लेन के होंगे.

Expressways, National Highways, State Highways और बड़े औद्योगिक, बंदरगाह, एयरपोर्ट तथा पर्यटन केंद्रों से जुड़ने वाले मार्गों पर ramp-based interchanges बनाए जाएंगे.