तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के थुम्मनट्टी और कडाकोडु गांवों में छोटे चाय उत्पादकों के लिए पांच मौसम केंद्र स्थापित किए गए हैं. Tea Board India के अनुसार, इन केंद्रों से किसानों को स्थानीय मौसम की जानकारी मिलेगी, जिससे वे चाय की उपज, गुणवत्ता और कीट-रोग प्रबंधन से जुड़े फैसले बेहतर तरीके से ले सकेंगे.

यह पहल Tea Board India की technological intervention scheme के तहत लागू की गई है. परियोजना के लिए दो किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) का चयन किया गया था. Tea Board की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इसे मार्च 2026 में Tea Board India, Agri Foretell और Havukal Tea Factory ने मिलकर लागू किया.

किसानों ने साझा कीं व्यावहारिक चुनौतियां

इस पहल की समीक्षा के लिए थुम्मनट्टी गांव में हाल में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता Tea Board India के उपाध्यक्ष सी. मुरुगन ने की. इसमें परियोजना से जुड़े लाभार्थियों ने अपने अनुभव और इसे लागू करने के दौरान सामने आई व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में जानकारी दी.

बैठक में मुपाथु मुक्कोडी देवाथी देवर्गल स्मॉल टी ग्रोअर्स एसोसिएशन और हरि ओम स्मॉल टी ग्रोअर्स एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए. सी. मुरुगन ने छोटे चाय उत्पादकों के खेत में स्थापित Automatic Tea Weather Station का निरीक्षण भी किया.

चाय पत्ती बेचने से आगे बढ़ने की सलाह

Tea Board के उपाध्यक्ष ने किसानों से केवल हरी चाय पत्ती के आपूर्तिकर्ता बने रहने के बजाय value chain में आगे बढ़ने का आग्रह किया. उन्होंने किसानों को mini tea factory स्थापित कर अपनी चाय तैयार करने की दिशा में काम करने की सलाह दी.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्पादकों को Tea Board India का ‘Tea Mark’ certification उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद किसान Tea Board के authorised online commercial platform के माध्यम से अपनी चाय सीधे बाजार में बेच सकेंगे.

समीक्षा बैठक में Tea Board India के South Zonal Office, Coonoor के कार्यकारी निदेशक भरनी कुमार, Tea Development निदेशक एस. सुंदरराजन, बोर्ड के अन्य अधिकारी, Havukal Tea Factory और Agri Foretell Group के प्रतिनिधि तथा योजना से जुड़े छोटे चाय उत्पादक मौजूद रहे.