पूर्वोत्तर भारत में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी vector-borne बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति ने technology-driven surveillance और लक्षित रोकथाम उपायों की सिफारिश की है. समिति के मुताबिक जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, अनियोजित शहरीकरण, बदलते बारिश-तापमान पैटर्न और खराब जलनिकासी मच्छरों तथा दूसरे रोगवाहक vectors के फैलाव के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहे हैं.
समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्वोत्तर का कठिन भूगोल, स्वास्थ्य सेवाओं तक असमान पहुंच और तेजी से बढ़ता शहरीकरण इन बीमारियों के बने रहने और नए क्षेत्रों में फैलने की वजह बन रहे हैं. आबादी की आवाजाही, पानी जमा करने की आदतें और कचरा प्रबंधन की कमजोर व्यवस्था भी डेंगू और चिकनगुनिया के जोखिम को बढ़ा रही हैं.
डेंगू के मामलों में कई गुना बढ़ोतरी
रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर में दर्ज डेंगू मामलों की संख्या 2014 में 142 थी, जो 2023 में बढ़कर 19,761 हो गई. 2024 में यह संख्या घटकर 7,186 रही. 2025 में अगस्त तक 1,524 मामले दर्ज किए गए हैं. यह पूरे साल का आंकड़ा नहीं है, इसलिए इसकी तुलना 2023 और 2024 के पूर्ण-वर्ष आंकड़ों से सीधे नहीं की जा सकती.
2024 में पूर्वोत्तर राज्यों में सिक्किम में डेंगू की incidence सबसे अधिक दर्ज की गई. रिपोर्ट में राज्य में 374 मामले और संशोधित जनसंख्या अनुमान के आधार पर 57.9 प्रति लाख की incidence दर्ज है. सिक्किम में इसी वर्ष चिकनगुनिया के 1,863 मामले सामने आए, जिसकी incidence 291.2 प्रति लाख बताई गई है.
पूर्वोत्तर में चिकनगुनिया के मामले 2023 के 3,493 से बढ़कर 2024 में 3,991 हो गए. रिपोर्ट के अनुसार यह करीब 14.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.
मलेरिया में सुधार, जापानी इंसेफलाइटिस की चिंता कायम
मलेरिया को लेकर तस्वीर अपेक्षाकृत मिश्रित है. पूरे भारत में Annual Parasite Index एक से अधिक वाले उच्च-भार जिलों की संख्या 2015 के 155 से घटकर 2024 में 37 रह गई. पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश के 16 और नगालैंड के छह जिलों में पिछले तीन वर्षों से indigenous malaria के शून्य मामले दर्ज किए गए हैं.
हालांकि जापानी इंसेफलाइटिस अब भी क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है, खासकर असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में. रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में क्षेत्र में जापानी इंसेफलाइटिस के 885 मामले दर्ज हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 709 थी. राष्ट्रीय स्तर पर इस बीमारी की fatality rate 2014 के 17.6 प्रतिशत से घटकर 2024 में 7.1 प्रतिशत हुई.
AI आधारित early warning system की सिफारिश
समिति ने पूर्वोत्तर के लिए एक dedicated vector-borne disease portal बनाने और real-time surveillance लागू करने की सिफारिश की है. इसके साथ AI-based early-warning systems के जरिए संभावित hotspots का अनुमान लगाने, मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयां तैनात करने और मानसून से पहले विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने का सुझाव दिया गया है.
रिपोर्ट में rapid-response teams, बेहतर प्रयोगशाला क्षमता और high-risk इलाकों के लिए NESIDS के तहत dedicated funding की भी सिफारिश की गई है. गंभीर डेंगू और अन्य complications के इलाज के लिए disease-specific protocols तैयार करने तथा Regional Entomology Training Hub स्थापित करने का सुझाव भी दिया गया है.
समिति ने climate modelling और digital reporting का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया. साथ ही, उसने आंकड़ों से जुड़ी एक अहम कमी की ओर ध्यान दिलाया है. फिलहाल vector-borne diseases का data tribal, rural और urban आबादी के लिए अलग-अलग दर्ज नहीं किया जाता. समिति के अनुसार ऐसी वर्गीकृत जानकारी मिलने से अलग-अलग समुदायों के लिए ज्यादा लक्षित रोकथाम और उपचार रणनीति तैयार की जा सकेगी.
