वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पाकिस्तान और चीन के बीच पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान को लेकर सहयोग को भारत के लिए चिंता का विषय बताया है. उन्होंने कहा कि पड़ोस में ऐसे विमानों की संभावित मौजूदगी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

हालांकि, एयर चीफ ने यह भी स्पष्ट किया कि इससे ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती जिसमें भारतीय वायुसेना के पास जवाब देने की क्षमता न हो. पाकिस्तान के चीन से Shenyang J-35 जैसे stealth fighter हासिल करने की संभावनाओं को लेकर हाल के महीनों में चर्चा हुई है, लेकिन उपलब्ध रिपोर्टों में इसे संभावित अधिग्रहण के तौर पर ही बताया गया है.

एयर चीफ ने भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े को मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया. उनके अनुसार, स्क्वाड्रन क्षमता में गिरावट रोकने के लिए हर साल करीब 36 से 40 नए लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है. रिपोर्टों के मुताबिक, वायुसेना के पास करीब 29 fighter squadrons हैं, जबकि स्वीकृत संख्या 42.5 है.

उन्होंने संकेत दिया कि स्वदेशी Advanced Medium Combat Aircraft यानी AMCA में देरी होने पर भारत को अन्य पांचवीं पीढ़ी के fighter platforms पर भी विचार करना पड़ सकता है.