नई दिल्ली: संसद का 2026 का मॉनसून सत्र स्थगित होने के 100 दिन बाद भी औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ है. सरकार ने सत्र को अभी तक prorogue नहीं किया है, जिससे कम समय के नोटिस पर सदन की बैठक बुलाने की संभावना बनी हुई है.
सरकार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में करीब 12 बैठकों वाला सत्र बुलाने और शुरुआती तीन दिनों में परिसीमन तथा महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा कराने की योजना पर विचार कर रही है. इन विधेयकों को पारित कराने के लिए संविधान संशोधन के तहत दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी.
विपक्षी दलों ने परिसीमन को लेकर चार प्रमुख मांगें रखी हैं. इनमें लोकसभा की कुल 543 सीटें बरकरार रखना, राज्यों के मौजूदा सीट-वितरण में बदलाव न करना, मौजूदा सीटों में से 182 को महिलाओं के लिए आरक्षित करना और इन व्यवस्थाओं पर 25 साल की संवैधानिक रोक शामिल है.
सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन को जरूरी बता रही है. विपक्ष का तर्क है कि महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से अलग करके लागू किया जाना चाहिए. अप्रैल में सरकार संबंधित विधेयकों को आवश्यक बहुमत नहीं दिला सकी थी.
