प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे. 2014 से 2025 तक वे 12 बार सैन्यकर्मियों के बीच यह त्योहार मना चुके हैं. इन अवसरों पर प्रधानमंत्री ने देश के अलग-अलग सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया.
2025 में मोदी ने गोवा में नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई थी. इससे पहले 2024 में वे गुजरात के कच्छ पहुंचे थे. वहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई थी.
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 2014 से 2025 के बीच प्रधानमंत्री सबसे अधिक तीन बार जम्मू-कश्मीर गए. वे हिमाचल प्रदेश और लद्दाख का भी दो-दो बार दौरा कर चुके हैं. इन दौरों के दौरान प्रधानमंत्री जवानों से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देते रहे हैं.
