प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री यहां भाषण भी देंगे.

भूपेन हजारिका असम के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार, गीतकार, फिल्म निर्माता और लेखक थे. उनके संगीत और गीतों में असम की संस्कृति के साथ आम लोगों के जीवन और सामाजिक सरोकारों की झलक मिलती थी.

हजारिका ने कला के साथ सार्वजनिक जीवन में भी भूमिका निभाई. वह 1967 से 1972 तक असम की नावोइचा सीट से निर्दलीय विधायक रहे थे.

उन्हें 2019 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाले ढोला-सदिया पुल का नाम भी उनके सम्मान में भूपेन हजारिका सेतु रखा गया है.