प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल जाएंगे और IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे. यह आयोजन संस्थान की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है.

IIT खड़गपुर देश का पहला IIT संस्थान है. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 75 छात्रों से बातचीत करेंगे. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहेंगे.

एक दिन पहले SCO संवाद मंच का उद्घाटन

मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा के बीच भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद हो रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा था कि दुनिया उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है और सांस्कृतिक जुड़ाव व सहयोग से शांति का रास्ता मजबूत हो सकता है. मंच में शामिल पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत-पाकिस्तान समेत सभी देशों के संबंध बेहतर होने की उम्मीद जताई थी.