प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 21 नवंबर 2026 को बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने छह लेन केबल ब्रिज का उद्घाटन किया. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ पुल पर कुछ देर पैदल चलकर जायजा लिया.

करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ती है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इसमें लगभग 9.7 किलोमीटर का मुख्य पुल और 10 किलोमीटर की एप्रोच सड़कें शामिल हैं.

सरकार के मुताबिक, नीतीश सेतु से पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन आसान होगा. इससे महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर यातायात का दबाव घटने, यात्रा समय कम होने तथा कृषि उपज और औद्योगिक सामान को बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है. राघोपुर दियारा के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में भी सुविधा होगी.