प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के जटनी में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया. यह परिसर बैंकिंग और डिजिटल भुगतान से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रणालियों को तकनीकी सहायता देने के लिए तैयार किया गया है.
करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से बना यह परिसर 18.55 एकड़ में फैला है. इसमें चार आधुनिक डेटा सेंटर शामिल हैं. इन केंद्रों के जरिए बैंकिंग और भुगतान से जुड़े जरूरी डिजिटल सिस्टम को सहारा देने की व्यवस्था की गई है.
परिसर में साइबर सुरक्षा के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. संस्थान का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग ढांचे की सुरक्षा और इन उभरती तकनीकों से जुड़े कौशल को मजबूत करना है.
