प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों से मुलाकात की. बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल रहे.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई बैठक में कई विषयों पर सार्थक संवाद हुआ. उनके अनुसार, चर्चा जनता को बेहतर सेवा देने और जनकल्याण के लिए अधिक प्रभावी ढंग से काम करने पर केंद्रित रही.

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और हरियाणा के लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी स्मृति ईरानी भी मौजूद थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ विधायकों ने बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने जनसेवा के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहने का संदेश दिया. संगठन और राज्य सरकार के बीच समन्वय तथा सरकारी कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी बात हुई.