प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन से मुलाकात की. बातचीत में भारत-यूके Comprehensive Strategic Partnership को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, fintech और people-to-people संबंधों समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर विचार किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-यूके संबंधों में आई गति का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह साझेदारी India-UK Vision 2035 और जुलाई में लागू हुए Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA) से और मजबूत हुई है.
बैठक के दौरान मोदी ने Earthshot Prize के काम की भी सराहना की. उन्होंने पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए नवाचार को बढ़ावा देने और भारतीय innovators के योगदान को पहचान देने में पुरस्कार की भूमिका का उल्लेख किया. Earthshot Prize Awards का आयोजन मंगलवार को मुंबई में हुआ था.
मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स से मिलकर उन्हें खुशी हुई. उन्होंने साझा समृद्धि के लिए भारत-यूके रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई. शाही दंपती 16 से 18 नवंबर तक भारत दौरे पर रहे.
