प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे. यह उनकी कॉलेज की 13 साल बाद दूसरी यात्रा है. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेट्रो से सफर किया.
SRCC के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री विद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में उनका फोकस Gen-Z से संवाद पर रहेगा.
2013 में मुख्यमंत्री रहते आए थे मोदी
प्रधानमंत्री इससे पहले 2013 में SRCC की यात्रा कर चुके हैं. उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे. इसके एक साल बाद, 2014 में, वे देश के प्रधानमंत्री बने.
कॉलेज की शताब्दी के मौके पर इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री ने संस्थान को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था. शताब्दी समारोह में उनकी मौजूदगी को संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर से जोड़कर देखा जा रहा है.
