प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया. यह कार्यक्रम उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया.

संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अब देश के लिए बड़े, महत्वाकांक्षी और असाधारण लक्ष्य तय करने का समय है.

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी हिस्सा लिया. उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े. इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा सहित अन्य नेता शामिल रहे.

सभा का आयोजन प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक राजनीतिक जीवन को चिह्नित करने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया गया. अभियान के तहत देश के विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया गया.