फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के साथ अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी भी चर्चा में आ गई हैं. फिल्म में उन्होंने आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा की पत्नी रामबेटी शर्मा का किरदार निभाया है. यह भूमिका कहानी के उस हिस्से से जुड़ी है, जिसमें महाराज जी के आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ने से पहले उनके निजी और पारिवारिक जीवन को दिखाया गया है.
पूर्णिमा तिवारी इससे पहले टेलीविजन, फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं. उनके पिछले कामों में ‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’, ‘Choona’, ‘Raat Akeli Hai’, ‘Hurdang’ और ‘Lakeerein’ शामिल हैं.
फिल्म के चर्चित बुंदेली भजन ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. इस गीत में साधु तिवारी ने लेखन, संगीत और गायन की जिम्मेदारी संभाली है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्णिमा को पहले पार्वती माई की भूमिका का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने रामबेटी का किरदार निभाने की इच्छा जताई. फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने उनके एक भावुक दृश्य का भी जिक्र किया, जिसमें अभिनेत्री ने महाराज जी का किरदार देखकर वास्तविक रूप से कांपने और रोने की बात कही थी.
