नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी के सदस्यों और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए हाई टी आयोजित करने का निमंत्रण दिया है. यह आयोजन नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शाम 4 बजे प्रस्तावित है.
यह बैठक विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के एक दिन बाद हो रही है. सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में बदलाव से जुड़े Special Intensive Revision यानी SIR अभियान पर भी सवाल उठाए हैं.
मार्च के बाद INDIA ब्लॉक के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त याचिका दाखिल की. रिपोर्ट्स के अनुसार, याचिका में ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को भी पक्षकार बनाया गया है.
राहुल गांधी की ओर से आयोजित हाई टी को विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और नागरिक समूहों के बीच आगे की रणनीति पर चर्चा के अवसर के तौर पर देखा जा रहा है.
