कर्नाटक के रायचूर जिले के सिंधनूर इलाके में 25 वर्षीय महिला स्नेहा की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, RH Camp-5 के बाहरी इलाके में एक खेत से उसका शव बरामद किया गया. शुरुआती जानकारी में महिला पर पत्थर से हमला किए जाने की आशंका जताई गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटनास्थल पर स्नेहा की करीब डेढ़ साल की बच्ची उसके शरीर से लिपटी हुई रो रही थी. पुलिस का कहना है कि महिला को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
सिंधनूर ग्रामीण पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने महिला के पति अमित और शुभम नामक एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. दोनों के बीच कथित संबंधों और हत्या के संभावित कारणों की जांच की जा रही है.
महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिंधनूर तालुक अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने अभी हत्या की अंतिम वजह या किसी आरोपी की भूमिका की पुष्टि नहीं की है. मामले में आगे की जांच जारी है.
