केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पात्र रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़ा बोनस देने को मंजूरी दी है. यह भुगतान दिवाली और त्योहारी सीजन से पहले किया जाएगा.

यह बोनस रेलवे कर्मचारियों के कामकाज और उत्पादकता को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है. निर्णय से गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.

बोनस का लाभ ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयीन कर्मचारियों और अन्य पात्र ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों को मिलेगा.

सरकार हर वर्ष दुर्गापूजा, दशहरा या दिवाली से पहले पात्र रेल कर्मचारियों के लिए इस उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी देती है. इस बार भी भुगतान 78 दिनों के वेतन के आधार पर किया जाएगा.