सेल्फ-एम्प्लॉयड वीमेंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEWA) की निदेशक रीमा नानावटी को वर्ष 2026 का Hillary Rodham Clinton Award for Advancing Women in Peace and Security दिया गया है. उन्हें यह सम्मान 15 अक्टूबर को अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में मिला.
जॉर्जटाउन इंस्टीट्यूट फॉर वुमन, पीस एंड सिक्योरिटी के अनुसार, इस वर्ष के सम्मान का विषय महिला आर्थिक सशक्तीकरण और उससे समुदायों की समृद्धि, स्थिरता तथा सुरक्षा पर पड़ने वाला प्रभाव था. यह पुरस्कार महिलाओं के अधिकारों और अधिक शांतिपूर्ण व सुरक्षित समाज के लिए उल्लेखनीय नेतृत्व को मान्यता देने के लिए दिया जाता है.
समारोह में अन्य सम्मानित हस्तियां
समारोह में रीमा नानावटी के अलावा Tory Burch Foundation की संस्थापक टोरी बर्च और ग्रामीण बैंक के संस्थापक व नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस भी Hillary Rodham Clinton Award के प्राप्तकर्ताओं में शामिल रहे.
आयोजन जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के गैस्टन हॉल में हुआ. संस्थान की मानद संस्थापक अध्यक्ष और अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी रोधम क्लिंटन ने समारोह में भाग लिया.
