नई दिल्ली में आयोजित NDTV World Summit में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘रिजीम चेंज’ की बहस पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण, संगठित और अनुशासित विरोध में विश्वास करती है, जबकि हिंसा को लोकतांत्रिक अधिकार नहीं माना जा सकता.

थरूर ने फ्रांस में जारी हिंसक प्रदर्शनों का भारत से comparison किए जाने को खारिज किया. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देता है, लेकिन हिंसा की नहीं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग सरकार और चुनाव आयोग से जवाबदेही की है, खासकर मतदाता सूची के Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर उठी चिंताओं पर. उनके अनुसार, हर नागरिक को बिना किसी बाधा के वोट देने का संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए.

थरूर ने ‘रिजीम चेंज’ और ‘गवर्नमेंट चेंज’ के बीच अंतर बताते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता परिवर्तन को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के जरिए हासिल करना चाहती है. उन्होंने 1975-77 के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में अलग-अलग विपक्षी दलों की एकता ने 1977 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार को चुनावी शिकस्त दी थी.

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का जिक्र करते हुए थरूर ने विपक्षी एकता और अलग-अलग विचारधाराओं के साथ काम करने की जरूरत पर भी जोर दिया.