भारतीय वैज्ञानिक और जीवविज्ञानी शेखर मांडे को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय समूह में शामिल किया गया है. यह समूह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के जरिए वर्ष 2030 तक Sustainable Development Goals (SDGs) की प्रगति तेज करने के उपायों पर सलाह देगा.

मांडे इस अंतरराष्ट्रीय समूह में शामिल एकमात्र भारतीय विशेषज्ञ हैं. समूह में भारत के अलावा घाना, इटली, स्वीडन, ब्राजील, रूस, जापान, चीन, मालदीव और कनाडा के प्रतिनिधि शामिल हैं. घाना की मैरियन डोरकस क्वेन और इटली के जॉर्जियो रॉसी को समूह का सह-अध्यक्ष बनाया गया है.

समूह उभरती तकनीकों, Artificial Intelligence, biotechnology, quantum technologies, digital transformation और विज्ञान आधारित नीतियों पर संयुक्त राष्ट्र को सुझाव देगा. यह संयुक्त राष्ट्र Science, Technology and Innovation Forum के लिए सिफारिशें तैयार करने में भी मदद करेगा.

मांडे ने कहा कि पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन से जुड़े अनुभवों को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़ा जा सकता है. उनका वर्तमान पद Indian National Science Academy के अध्यक्ष का है. वह पहले Council of Scientific and Industrial Research के महानिदेशक और Department of Scientific and Industrial Research के सचिव रह चुके हैं. उनका शोध molecular biophysics, computational biology और infectious diseases पर केंद्रित रहा है.