मेघालय की राजधानी शिलांग में 20 अक्टूबर की शाम Keating Road स्थित Directorate of Employment and Craftsmen Training (DECT) कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना सामने आई. पुलिस के अनुसार, हमले में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ. पास के दुकानदारों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो लोग बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहन से कार्यालय के बाहर पहुंचे और गेट के भीतर पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है.
East Khasi Hills के पुलिस अधीक्षक Vivek Syiem ने बताया कि Keating Road के अलावा Kench’s Trace और Laitumkhrah में भी पेट्रोल बम फेंके जाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं. इन घटनाओं में भी किसी के घायल होने या बड़ी संपत्ति क्षति की सूचना नहीं है.
पुलिस ने शहर में नाके, मोबाइल गश्त और जांच बढ़ा दी है. अब तक किसी संगठन ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी नहीं ली है और आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है.
