मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के विवाह का निमंत्रण पत्र चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्ड में विवाह की तारीख और आयोजन संबंधी विवरण के साथ दूल्हा-दुल्हन की शैक्षणिक योग्यता भी लिखी गई है.

शिवांगी सिंह का विवाह 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार के साथ होना है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषिकेश मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और करीब 10 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं. उन्होंने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि MBA पूरा करने के बाद ऋषिकेश ने अमेरिका में ही नौकरी शुरू की और फिलहाल वहां एक कंपनी में कार्यरत हैं. हालांकि, कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है.

शिवांगी की पढ़ाई का भी उल्लेख

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवांगी 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली गई थीं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की और इसके बाद मास्टर डिग्री भी हासिल की.

निमंत्रण पत्र में दोनों की शिक्षा का उल्लेख होने के कारण यह सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.