सोनिया गांधी ने 1975-77 के आपातकाल को लेकर कहा है कि उस दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ था. उन्होंने यह भी कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं पर रोक लगी और बंदी प्रत्यक्षीकरण जैसे संवैधानिक संरक्षण निलंबित किए गए थे.
सोनिया गांधी के मुताबिक, आपातकाल की ज्यादतियों के लिए केवल संजय गांधी को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर उनके कुछ वरिष्ठ सहयोगियों का भी दबाव था. उनके अनुसार, राजीव गांधी अपनी मां तक लोगों की शिकायतें और प्रतिक्रियाएं पहुंचाते थे.
सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने समय के साथ हालात को समझा और उन्हें सुधारने के लिए कदम उठाए. उन्होंने मार्च 1977 में आम चुनाव कराने और बाद में आपातकाल की ज्यादतियों पर सार्वजनिक रूप से खेद जताने तथा माफी मांगने का भी उल्लेख किया.
आपातकाल 25 जून 1975 को लागू हुआ था और 21 मार्च 1977 तक जारी रहा. सोनिया गांधी की पहली memoir ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर 2026 को दुनिया भर में जारी होनी है.
