सोनिया गांधी की नई memoir ‘Belonging: A Journey of Love’ में उनके करीबी राजनीतिक सहयोगी अहमद पटेल की मृत्यु का वर्ष गलत दर्ज हो गया है. किताब में लिखा गया है कि पटेल 2022 में कोविड महामारी की चपेट में आए और उनके निधन से कांग्रेस में खालीपन पैदा हुआ.
हालांकि, अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर 2020 को गुरुग्राम के एक अस्पताल में हुआ था. कांग्रेस के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, वह कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे और बाद में उनकी हालत बिगड़ गई थी.
अहमद पटेल उस समय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और गुजरात से राज्यसभा सदस्य थे. उन्हें सोनिया गांधी का भरोसेमंद राजनीतिक सलाहकार माना जाता था. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी सलाह दी थी.
पटेल ने 1977 में गुजरात के भरूच से लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था. बाद में वह पर्दे के पीछे रहकर कांग्रेस की रणनीति, गठबंधन और संगठनात्मक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे.
