नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ के रिलीज होने पर संभावित विवादों को लेकर कहा है कि “तमाशा” होना तय है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से दूसरे लोग उनकी कहानी लिखते रहे हैं और अब अपनी बात खुद रखने की उनकी बारी है.

एक वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि उनके बारे में बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन उसका एक बड़ा हिस्सा सही नहीं था. उनके मुताबिक कई बातें या तो गढ़ी गईं या फिर उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि किताब में वह घटनाओं और तथ्यों को अपनी समझ के अनुसार दर्ज करेंगी.

सोनिया गांधी ने यह भी याद किया कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद जब उनके पति राजीव गांधी से प्रधानमंत्री बनने को कहा गया था, तब वह इसके पूरी तरह खिलाफ थीं.

‘Belonging: A Journey of Love’ की वैश्विक रिलीज 10 नवंबर को प्रस्तावित है. किताब में उनके बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात और राजनीतिक परिवार में उनके जीवन के अनुभवों को जगह दी गई है. भारत में इसका प्रकाशन HarperCollins India कर रहा है.