सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार, 16 सितंबर 2026 को गांजा से जुड़े मामलों में जमानत को लेकर मौखिक टिप्पणी की. न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने कहा कि निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं.

यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल के बिस्वनाथ मंडल की याचिका पर सुनवाई के दौरान हुई. मंडल ने कूचबिहार के कोतवाली थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के 13 फरवरी 2026 के आदेश को चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

मामला राजपुर, बैराती स्थित एक मकान से 15 पैकेटों में 252.330 किलोग्राम गांजा बरामद होने के आरोप से जुड़ा है. मंडल का दावा है कि तलाशी और जब्ती के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे और उनके पास से कोई बरामदगी नहीं हुई. उन्होंने मकान पर अपने स्वामित्व या नियंत्रण से जुड़े अभियोजन के दावे पर भी सवाल उठाया है.

याचिका में यह भी कहा गया है कि मामले में सह-आरोपी महिला को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है. मंडल ने जांच में सहयोग, आपराधिक antecedents न होने और चार्जशीट दाखिल होने का हवाला देते हुए राहत मांगी है.