अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वॉशिंगटन पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे. वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, शी 23 सितंबर 2026 को ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचेंगे, जहां ट्रंप उनकी अगवानी करेंगे. विदेशी नेताओं के एयरपोर्ट पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति का खुद मौजूद रहना दुर्लभ माना जाता है.

अधिकारियों के अनुसार, शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में अगले दिन व्हाइट हाउस के स्टेट फ्लोर पर आगमन समारोह आयोजित होगा. इस दौरान ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप मौजूद रहेंगी. इसके बाद रोज गार्डन में सैन्य समीक्षा और दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत का कार्यक्रम है.

यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर भी होगा. इसमें तकनीकी क्षेत्र के कई प्रमुख कारोबारी शामिल हो सकते हैं. बातचीत में व्यापार, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दे उठने की उम्मीद है. अधिकारियों ने कहा है कि यह एक दशक से अधिक समय बाद किसी चीनी नेता की पहली अमेरिकी स्टेट विजिट होगी.