RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को उज्जैन में आयोजित Yuva Dharma Sansad में युवाओं को धर्म और आचरण पर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि Gen Z का धर्म पर चर्चा करना उत्साहजनक है और वह इस कार्यक्रम में आकर खुश हैं.
भागवत ने कहा कि धर्म को केवल बुढ़ापे या धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं समझना चाहिए. उनके मुताबिक, धर्म जीवन की शुरुआत से अंत तक व्यक्ति के कर्तव्यों, व्यवहार और जिम्मेदारियों को दिशा देता है. उन्होंने धर्म और ‘रिलिजन’ के बीच अंतर बताते हुए कहा कि धर्म समाज और व्यक्ति को जोड़ने वाली व्यवस्था है.
उन्होंने अहंकार और अत्यधिक आत्मविश्वास से बचने की चेतावनी भी दी. भागवत ने कहा कि व्यक्ति को अपनी उपासना पद्धति और परंपरा पर कायम रहते हुए दूसरों की उपासना पद्धतियों का भी समान रूप से सम्मान करना चाहिए.
यह कार्यक्रम उज्जैन के गीता भवन में आयोजित तीन दिवसीय Yuva Dharma Sansad का हिस्सा है.
