नेपाल के प्रधानमंत्री बलेन्द्र शाह ने 25 सितंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारत और चीन की ओर से मिली आपदा सहायता के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि हाल की बाढ़ के दौरान दोनों देशों की मदद नेपाल के लिए महत्वपूर्ण रही.

शाह ने नेपाल, भारत और चीन के संयुक्त नेतृत्व में ‘हिमालयी जलवायु लचीलापन तंत्र’ बनाने का प्रस्ताव रखा. इसके तहत उपग्रह डेटा और विशेषज्ञता साझा करने, जोखिम वाले ग्लेशियरों और ग्लेशियर झीलों की निगरानी करने तथा संयुक्त शुरुआती चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने की बात कही गई.

प्रस्ताव में आपदा के समय सीमा-पार राहत और सहायता के समन्वय को भी शामिल किया गया है. शाह ने कहा कि हिमालय को बिखरी हुई सूचनाओं और अलग-अलग प्रतिक्रियाओं वाले क्षेत्र के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रयोगशाला बनाया जाना चाहिए.

उन्होंने वैश्विक समुदाय से जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की अपील की. नेपाल के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हिमालयी क्षेत्र जल, पारिस्थितिकी, कृषि और आजीविका के लिहाज से करीब दो अरब लोगों से जुड़ा है.