उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों को त्योहारों से पहले सुधारने की तैयारी तेज कर दी गई है. इसके लिए 681 महत्वपूर्ण मार्गों को चिन्हित किया गया है. इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त कर आवागमन योग्य बनाने की योजना है.
पहले चरण में जरूरी मरम्मत का काम कराया जाएगा, ताकि प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु हो सके. बरसात का मौसम खत्म होने के बाद इन सड़कों का स्थायी नवीनीकरण कराया जाएगा.
निर्देशों के तहत स्कूलों, अस्पतालों और बाजारों तक पहुंचने वाली सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा उन मार्गों पर भी ध्यान दिया जाएगा, जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है.
इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान लोगों को आवागमन में कम से कम परेशानी देना है. बारिश और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति को देखते हुए पहले तत्काल मरम्मत और बाद में स्थायी सुधार का चरण अपनाया जाएगा.
