वित्त वर्ष 2025-26 में UPI पर हुए मर्चेंट भुगतानों में ₹2,000 से अधिक के लेनदेन संख्या में भले ही करीब 4% रहे, लेकिन इनका हिस्सा कुल लेनदेन वैल्यू में लगभग 66% रहा. यह आंकड़ा कम संख्या वाले बड़े भुगतानों और रोजमर्रा के छोटे डिजिटल भुगतानों के बीच बड़ा अंतर दिखाता है.
पूरे वित्त वर्ष में UPI पर 24,162 करोड़ लेनदेन दर्ज किए गए. इनमें करीब 63% भुगतान व्यक्ति से व्यापारी यानी Person-to-Merchant (P2M) श्रेणी के थे. इस हिसाब से लगभग 15,200 करोड़ लेनदेन ग्राहकों और कारोबारियों के बीच हुए.
यह आंकड़े ऐसे समय सामने आए हैं जब 15 अक्टूबर 2026 से कुछ चुनिंदा P2M UPI भुगतानों पर Merchant Discount Rate लागू होने वाला है. ₹2,000 तक के लेनदेन पर MDR नहीं लगेगा, जबकि इससे अधिक के पात्र मर्चेंट भुगतानों पर दर 0.4% तक हो सकती है. ₹75,000 या उससे अधिक के लेनदेन पर MDR की अधिकतम सीमा ₹300 रखी गई है.
व्यक्ति-से-व्यक्ति यानी P2P UPI भुगतान राशि की परवाह किए बिना मुफ्त रहेंगे.
