संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Civil Services (Main) Examination 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. मेन्स परीक्षा में सफल 2,526 उम्मीदवारों को अब Personality Test यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवार अपना रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परिणाम PDF में देख सकते हैं.

UPSC के अनुसार, Civil Services (Main) Examination 2026 का आयोजन 21 से 30 अगस्त 2026 तक किया गया था. यह परीक्षा प्रक्रिया भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में चयन के लिए होती है.

इंटरव्यू से जुड़ी जरूरी जानकारी

Personality Test की तारीखें आयोग बाद में घोषित करेगा. इंटरव्यू UPSC के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे. योग्य उम्मीदवारों के लिए e-Summon Letter आयोग की वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए जाएंगे. UPSC ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू के लिए कागजी या भौतिक समन पत्र जारी नहीं किए जाएंगे.

उम्मीदवारों को Personality Test के समय आयु, शैक्षणिक योग्यता, समुदाय, EWS और PwBD सहित पात्रता या आरक्षण से जुड़े मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे. आरक्षण या छूट का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित मूल प्रमाणपत्र भी तैयार रखने की सलाह दी गई है.