जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत एक्सप्रेस ने चिनाब रेल ब्रिज को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार कर रेलवे परिचालन में नया मील का पत्थर स्थापित किया. यह परीक्षण 2 अक्टूबर 2026 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल रेलखंड पर किया गया.

रेलवे मंत्रालय की मंजूरी के बाद 111 किलोमीटर लंबे कटरा-बनिहाल खंड पर अधिकतम अनुमत गति 75 से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गई है. गति बढ़ाने का यह परीक्षण जम्मू डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर किया गया.

वंदे भारत ट्रेन ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब रेल ब्रिज के साथ भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल अंजी ब्रिज को भी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पार किया. दोनों पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा हैं.

रेलवे के अनुसार, गति सीमा में बदलाव से इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर परिचालन क्षमता बेहतर होने की उम्मीद है. यह मार्ग जम्मू क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली USBRL परियोजना का अहम हिस्सा है.