महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा है कि विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर तीन में से दो अभिनेताओं ने जवाब दे दिया है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि जवाब किन दो अभिनेताओं ने भेजे हैं.

FDA ने अगस्त 2026 में तीनों अभिनेताओं को नोटिस जारी कर पूछा था कि विमल इलायची का विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला या तंबाकू उत्पादों का अप्रत्यक्ष अथवा सरोगेट प्रचार तो नहीं है. नोटिस में 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण और संबंधित दस्तावेज जमा करने को कहा गया था.

मुंढे ने कहा कि अभिनेता भले ही बड़े सितारे हों, लेकिन कानून से ऊपर नहीं हैं. उनके मुताबिक, किसी उत्पाद का प्रचार करने वाले endorsers की भी जिम्मेदारी बनती है कि विज्ञापन भ्रामक न हो और वह लागू नियमों का उल्लंघन न करे.

इस मामले में अंतिम कार्रवाई अभिनेताओं और संबंधित कंपनी के जवाबों की समीक्षा के बाद तय होगी. मामला दिल्ली हाई कोर्ट में भी पहुंच चुका है, जहां विमल ब्रांड के master licensee की याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा गया है.