पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए ‘भरोसा’ योजना की अधिसूचना जारी की है. योजना जनवरी 2027 से लागू होगी और पहली किस्त फरवरी 2027 में जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है.

अधिसूचना के अनुसार, स्नातक तथा सरकारी मान्यता प्राप्त vocational या ITI पाठ्यक्रम पूरा करने वाले युवाओं को शुरुआती 15 महीनों तक ₹2,000 प्रति माह दिया जाएगा. गैर-स्नातक बेरोजगार युवाओं के लिए यह राशि ₹1,500 प्रति माह होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, योजना के लिए 21 से 45 वर्ष की आयु वाले पश्चिम बंगाल के स्थायी निवासी आवेदन कर सकेंगे. आवेदक का कम से कम माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण होना और सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी नहीं होना जरूरी बताया गया है. एक परिवार से अधिकतम दो लोगों को लाभ मिल सकेगा.

योजना के तहत आवेदन और पात्रता की जांच ‘आपनार सरकार आपनार पासे’ व्यवस्था के जरिए किए जाने की बात कही गई है. field verification के बाद पात्र आवेदकों की सूची तैयार होगी.

सरकार ने पहले 15 महीनों के बाद भत्ते को बढ़ाकर स्नातकों के लिए ₹3,000 और गैर-स्नातकों के लिए ₹2,000 करने की योजना भी बताई है.