अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) के CEO डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन NDTV World Summit 2026 में भारत की शोध क्षमता और वैज्ञानिक भविष्य पर चर्चा करेंगे. उनका सत्र “Can India Build a Research Superpower?” विषय पर होगा. इसमें भारतीय विज्ञान संस्थान के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. दुव्वुरी सुब्रह्मण्यम भी शामिल होंगे.

NDTV World Summit 2026 का आयोजन 22 और 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में किया जा रहा है. इस वर्ष सम्मेलन की थीम “A World Between Orders” है. सम्मेलन में वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक और भारत की बदलती भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होनी है.

कौन हैं शिवकुमार कल्याणरमन

डॉ. कल्याणरमन ने मार्च 2025 में ANRF के CEO का पद संभाला था. इससे पहले वह Microsoft में एशिया के लिए Energy Industry के Chief Technology Officer रह चुके हैं. वह IIT Madras और Ohio State University के Distinguished Alumnus Awardee हैं. उन्हें IEEE Fellow और Indian National Academy of Engineering Fellow सहित कई पेशेवर सम्मानों से नवाजा जा चुका है.

ANRF का उद्देश्य देश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, शोध संस्थानों और R&D प्रयोगशालाओं में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देना है.